ताजनगरी आगरा के इरादतनगर कस्बा क्षेत्र के मिहावा-इरादतनगर रोड पर भारी बारिश से जलभराव हो गया। पानी घरों में भर गया। इससे आने जाने वाले लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस रोड से दर्जनभर से अधिक गावों के लोगों का आवागमन होता है। लोग गंदे पानी से निकलने को मजबूर हैं।