आगरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 अप्रैल को कोठी मीना बाजार में प्रस्तावित रैली की तैयारियों में अधिकारी जुटे हैं। सोमवार को मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी, जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी ने अन्य अधिकारियों के साथ व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वहीं रैली को लेकर जहां कोठी मीना बाजार का मैदान तैयार है, तो वहीं सड़कों और डिवाइडर को भी पानी से धुलाई कर चमकाया जा रहा है।