फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: जमीन दिखा 25 लाख लिए, न बैनामा किया न रकम लौटाई

आगरा। केवी नगर में रहने वाले विजय शंकर गुप्ता ने किसी और की जमीन दिखाकर 25 लाख रुपये ले लेने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने शिव ओम गुप्ता, उनके बेटे हर्ष गुप्ता समेत चार लोगों को आरोपी मनाया है। विजय शंकर ने पुलिस को बताया कि मार्च 2024 में उनकी पत्नी रश्मि गुप्ता के नाम मौजा बगदा में 400 वर्गगज भूखंड का सौदा 50 लाख रुपये में तय हुआ था। 21 मार्च 2024 को 25 लाख रुपये शिव ओम गुप्ता के बैंक खाते में भेजे गए और अनुबंध भी हुआ। आरोप है कि तय समय के बाद भी आरोपी बैनामा टालते रहे। बाद में 49 लाख रुपये के चेक दिए गए, जो बैंक में बाउंस हो गए। रकम मांगने पर आरोपियों ने दुर्व्यवहार किया और जान से मारने की धमकी दी। जांच में पता चला कि आरोपियों के नाम वह जमीन थी ही नहीं। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें