आगरा में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सहायक शिक्षक पद पर समायोजन रद्द होने के बाद आक्रोशित शिक्षामित्रों ने धरना-प्रदर्शन किया। वहीं आगरा में डायट परिसर में शिक्षामित्रों ने कलक्ट्रेट तक जुलूस निकाला और सूबे के मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया। शिक्षामित्रों का ये विरोध आगरा, मथुरा, एटा, फिरोजाबाद और मैनपुरी में देखा गया।