कान्हा की ब्रज होली के उल्लास में डूबा हुआ है। मंदिरों में आस्था के रंगों की वर्षा हो रही है, जिसमें हर कोई सरोबार है। वृंदावन के श्रीबांकेबिहारी मंदिर में शनिवार को ठाकुरजी ने श्रद्धालुओं के साथ होली खेली। इस दौरान मंदिर परिसर सतरंगी हो गया। उधर, बांकेबिहारी की नगरी में पागल बाबा मंदिर से पागल बाबा का डोला निकाला गया। इसमें कई श्रद्धालु शामिल हुए।