आगरा में एक कॉलेज के प्रोफेसर पर कुछ बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। घटना मंगलवार सुबह साढ़े सात बजे की है। हमले में प्रोफेसर गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक पर आए चार बदमाशों ने प्रोफेसर पर डंडे और सरिया से हमला किया और सड़क पर फेंककर चले गए। हमले में घायल प्रोफेसर ने साथी प्रोफेसर पर ही हमले का आरोप लगाया है।