फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद हेमा मालिनी ने कहा: जब तक महामारी को हरा न दें, हर दूसरे दिन घर में करें हवन

Sat, 05 Jun 2021 12:57 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा

कोरोना महामारी के इस दौर में विश्व पर्यावरण दिवस पर मथुरा की सांसद हेमा मालिनी ने ब्रजवासियों से घर-घर में हवन यज्ञ करने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि इस मुहिम में प्रत्येक वर्ग और जाति के लोग बगैर किसी भेदभाव के जुड़ें और परिवार के साथ प्रत्येक दूसरे दिन हवन करें। आज पूरा विश्व महामारी और पर्यावरण के प्रकोप को झेल रहा है। इस कठिन समय में पर्यावरण दिवस पर ही नहीं प्रत्येक दूसरे दिन हवन करने की मैं अपील करती हूं, जब तक इस महामारी को हरा न दें। इस उपाय का न कोई धर्म और न किसी जाति से मतलब है। ये पर्यावरण को शुद्ध करने और मानवता को बचाने का सरल उपाय है। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें