ताज महोत्सव में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। ताजमहल के पास शिल्पग्राम के मुक्ताकाशीय मंच से देशभर से आए कवियों ने दुनिया को मोहब्बत का पैगाम दिया। सूर और नजीर को समर्पित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में देर रात तक काव्य रसधारा बहती रही। ओमपाल सिंह निडर, मदन मोहन समर, नीरज कांत ‘राही’ जैसे दिग्गज कवियों ने अपनी कविताओं और गज़लों से श्रोताओं को मुग्ध कर दिया।