नई सुविधा के तहत पीएफ खाताधारकों को अपने यूएएन नंबर से लॉगिन करना होगा। इसके बाद ओटीपी के जरिए वेरिफिकेशन किया जाएगा। वेरिफिकेशन पूरा होते ही कर्मचारी सीधे अपने बैंक खाते में यूपीआई के माध्यम से पैसा प्राप्त कर सकेंगे। खास बात यह है कि यह पैसा तुरंत ट्रांसफर हो सकता है।
इसके बाद लोग अपने पीएफ के पैसे को एटीएम से भी निकाल सकेंगे। यानी जिस तरह आप बैंक खाते से एटीएम के जरिए पैसे निकालते हैं, उसी तरह पीएफ का पैसा भी इस्तेमाल कर पाएंगे।