मौजूदा समय में पीएम किसान योजना से सिर्फ वे किसान जुड़ सकते हैं जो किसान इस योजना के लिए पात्र हैं। इस योजना के तहत समय-समय पर आर्थिक लाभ दिए जाते हैं। योजना से जुड़े करोड़ों किसानों को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये देने का प्रावधान है और इसी क्रम में इस बार 21वीं किस्त जारी होगी जिसमें भी हर किस्त की जगह 2 हजार रुपये दिए जाएंगे। ऐसे में आप अपना स्टेटस चेक कर ये जान सकते हैं कि आपको इस किस्त का लाभ मिल सकता है या नहीं।