फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्यादा नमक खाना है जानलेवा Excess Salt Intake is Poison | Side Effects of Eating Too Much Salt| WHO

Tue, 15 Jul 2025 04:07 PM IST
श्रुति वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम


कई अध्ययन आहार में गड़बड़ी और हृदय रोगों के बीच संबंधों को लेकर लगातार सावधान करते रहे हैं। सोडियम के अधिक सेवन को इसका बड़ा कारण माना जाता है। चिंताजनक बात ये है कि भारतीय आबादी नमक का सेवन बहुत अधिक मात्रा में कर रही है जिसको लेकर स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने फिर से अलर्ट किया है।भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद ने भी हालिया रिपोर्ट में इस विषय पर चिंता व्यक्त करते हुए सभी लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है।

दरअसल, हृदय रोगों के मामले दुनियाभर में तेजी से बढ़ते जा रहे है। कुछ दशकों पहले तक इसे बुढ़ापे की बीमारी माना जाता था, हालांकि अब कम उम्र के लोग यहां तक कि 20 से कम उम्र में लोग न सिर्फ हार्ट अटैक का शिकार हो रहे हैं, बल्कि बड़ी संख्या में इससे लोगों की मौतें भी हो रही हैं।भारतीय लोगों के खाने में नमक जरूरी है मगर जरूरत से ज्यादा ये जानलेवा साबित हो रहा है, घर का बना खाना, अचार, पापड़, चटनी—यह सब हमारे संस्कृति का हिस्सा हैं… और इन सभी चीजों में नमक पड़ता है स्वाद के लिए और शरीर के लिए भी आवश्यक है। मगर कोई भी चीज ज्यादा खाई जाए तो फिर वो नुकसान पहुंचाने लगती है।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें