आधार कार्ड से जुड़ा एक नया अपडेट सामने आया है दरअसल, यूआईडीएआई ने पीवीसी आधार कार्ड बनवाने की कीमत में इजाफा किया है यानि की अब अगर आप पीवीसी आधार कार्ड बनवाने के लिए जाएगे तो आपको पहले से ज्यादा रुपये देने होंगे ये बात तो सभी जानते है कि आज के समय में आधार कार्ड सबसे जरूरी डॉक्यूमेंट्स में से एक है। फिर चाहे एक सिम कार्ड खरीदना हो या फिर हमें बैंक से जुड़ा कोई काम हो। इसके लिए हमें आधार कार्ड की जरूरत पड़ती ही है। ठीक ऐसे ही कई अन्य सरकारी और -गैर-सरकारी कामों के लिए भी आधार कार्ड चाहिए होता है। ऐसे में आइए बताते हैं कि कितनी हो गई है पीवीसी आधार की नई कीमत और पीवीसी आधार आप घर बैठे कैसे बना सकते हैं...