ATM कार्ड से पैसे निकालना सभी को बेहद आसान लगता है लेकिन अगर आप अपना ATM कार्ड का पिन नंबर ही भूल जाएं तो। तो भी आपके लिए अब ये कोई ज्यादा मुसीबत वाली बात नहीं होगी। क्योंकि अब आप घर बैठे ही अपना ATM कार्ड का पिन नंबर रिजनरेट कर सकते हैं। ICICI बैंक, कोटक महिंद्रा और HDFC बैंक आपको घर से ही नेट बैंकिंग, ऐप, कस्टमर केयर के जरिए ATM पिन जनरेट करने की सुविधा दे रहे हैं। लेकिन इस सुविधा का फायदा कैसे उठाना है ये जानने के लिए देखिए हमारी ये रिपोर्ट।