इंग्लैंड के बर्मिंघम में भारतीय क्रिकेट टीम के ऑल राउंडर युवराज सिंह ने कहा कि जीवन में सभी उतार चढ़ाव होने के बावजूद भारतीय टीम के लिए खेलना अच्छा लगता है। उनके 300 ओडीआई मैच खेलने पर बधाई देने पर उन्होंने अपनी भावनाएं बताई। इस दौरान युवराज सिंह ने बांग्लादेश के साथ सेमीफाइनल मैच पर ध्यान देने की बात कही है कि वो इस वक्त सेमीफाइनल पर फोकस कर रहें हैं क्योकि रिकॉर्ड से ज्यादा जरूरी मैच जीतना है।