महिला टी20 विश्वकप में भारत की बेटियों ने एक और जीत दर्ज की। भारतीय महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 48 रनों से मात दी। टूर्नामेंट में भारतीय महिला टीम की ये लगातार चौथी जीत है। शनिवार को खेले गए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय महिला टीम ने 167 रन बनाए। स्मृति मंधाना ने 55 गेंदों पर तूफानी 83 रनों की पारी खेली। वहीं कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भी 27 गेंदों पर जबरदस्त 43 रनों की पारी खेली।