इंग्लैंड के खिलाफ पहले वन-डे मैच में विराट कोहली के बल्ले से ऐसा छक्का निकला कि मैदान में मौजूद दर्शकों से लेकर कमेंटेटर तक हर कोई अवाक रह गए। पहले मैच में इंग्लैंड के 350 रनों का पीछा करते हुए भारतीय कप्तान कोहली ने तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स की छोटी पटकी गेंद पर अपने करियर और साल का सबसे बेहतरीन छक्का मारा ।