फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिकॉर्ड्स के ‘किंग’ कोहली ने एम एस धोनी और राहुल द्रविड़ को भी पछाड़ा

वीडियो डेस्क, अमर उजाला टीवी/ नई दिल्ली Updated Mon, 14 Aug 2017 07:48 PM IST

विराट कोहली ने ‌नियमित कप्तान के रूप में 2015 में श्रीलंका में ही अपना विजय सफर शुरू किया था और अब ये विजय सफर नए रिकॉर्ड् बना रहा है। इस सीरीज में जीत के साथ भारतीय टीम और कप्तान विराट कोहली के नाम क्या-क्या रिकॉर्ड दर्ज हुए जरा उन पर नजर डालते हैं। श्रीलंकाई धरती पर अब टीम इंडिया ने कुल 9 टेस्ट मैच जीत लिए हैं, टीम इंडिया ने ऐसा करते हुए पाकिस्तान को पीछे छोड़ दिया है। पाक ने श्रीलंका में 8 टेस्ट जीते हैं। वहीं विदेशी धरती पर जीतने के मामले में विराट कोहली ने एमएस धोनी को पीछे छोड़ दिया है। इस जीत के साथ विदेशी सरजमीं पर विराट कोहली ने सातवीं टेस्ट जीत हासिल कर ली है। एमएस धोनी की कप्तानी में भी टीम इंडिया ने विदेश में 6 जीत हासिल की थी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें