एशिया रेस्लिंग चैम्पियनशिप के फाइनल में भारत के हाथ से तीन गोल्ड फिसल गए और उनकी जगह तीनों मैचों में ही भारतीय महिला पहलवानों को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। साक्षी मलिक, विनेश फोगाट और दिव्या काकरन के अपनी-अपनी कैटेगरी में जापानी महिला पहलवानों से मैच थे और तीनों ही मैचों में कड़ी टक्कर के बावजूद भारतीय महिला पहलवान सोना नहीं जीत सकी।