भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। मिताली राज ने एकदिवसीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज का तमगा हासिल किया। महिला विश्व कप के दौरान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलते हुए मिताली ने ये इतिहास रचा। मिताली राज ने अपने वनडे करियर में 6 हजार रनों का आंकड़ा पार किया।