मोदी सरकार ने बुधवार को खेलो इंडिया कार्यक्रम को नए सिरे से लॉन्च किया। इस कार्यक्रम में कई बदलाव किए गए हैं। बदलाव का लक्ष्य देश में खेल की स्थिति में सुधार लाना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इस कार्यक्रम को मंजूरी दी।