फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई इंडियंस को मिली IPL ट्रॉफी और 15 करोड़ रुपये!

Mon, 22 May 2017 09:39 AM IST
वीडियो डेस्क, अमर उजाला टीवी/ नई दिल्ली

रविवार को खेले गए IPL 10 के फाइनल मुकाबले में मुंबई इंडियन्स ने राइजिंग्स पुणे सुपरजाइंट्स को सांस रोक देनेवाले मुकाबले में सिर्फ एक रन से हरा कर सीजन दस की ट्रॉफी पर अपना नाम लिखवा लिया। मुंबई इंडियन्स ने रिकॉर्ड तीसरी बार आईपीएल चैंपियनशिप जीती है। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई के आठ विकेट पर 129 रन बनाए थे। जवाब में पुणे 6 विकेट पर 128 रन ही बना पाई। फाइनल में 47 रन की नाबाद पारी खेलने के लिए कुणाल पांड्‍या को मैन ऑफ द मैच चुना गया। विजेता टीम मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा को 15 करोड़ रुपए का चेक दिया गया तो वहीं रनरअप टीम पुणे को 10 करोड़ का चेक मिला।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें