IPL 10 के पहले प्लेऑफ मैच में आरपीएस ने मुंबई इंडियंस को 20 रन से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। पुणे की मुंबई पर ये लगातार तीसरी जीत है। मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। जिसके बाद आरपीएस ने 20 ओवर में 162 रन बनाए। जिसके जवाब मुंबई 20 ओवर में 142 रन ही बना पाई। पुणे की ओर से मनोज तिवारी ने 58 रन बनाए जबकि मुंबई की ओर से पार्थिव पटेल ने सबसे ज्यादा 52 रन बनाए।