IPL 10 के एलिमिनेटर मैच में केकेआर ने जीत हासिल कर ली। मैदान में बारिश की वजह से डकवर्थ लूइस मेथेड लगाया गया जिसके बाद कोलकाता को जीत के लिए छह ओवर में 48 रन बनाने का लक्ष्य दिया गया। केकेआर को 6 ओवर में 48 रन सिर्फ तीन विकेट खोकर बना लिए और मैच जीत लिया। हालांकि, शुरुआत में ही तीन विकेट जल्दी गिर जाने से मैच थोड़ा रोमांचक बन गया था लेकिन हैदराबाद की औसत बॉलिंग ये मैच नहीं बचा पाई। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद में 128 रन बनाए थे। हैदराबाद की ओर से सबसे ज्यादा कप्तान डेविड वॉर्नर ने 37 रन बनाए जबकि केकेआर की तरफ से कप्तान गौतम गंभीर ने सबसे ज्यादा 32 रन बनाए।