भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच का पहला दिन कई मायनों में रोमांचक रहा। शुरूआती सेशन में मैच पर मजबूत पकड़ बनाने के बाद इंग्लैंड टीम लड़खड़ा गई और दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड का स्कोर 285/9 रहा। मैच के दौरान कई दिलचस्प चीजें हुईं और इसी में है कोहली का इंतकाम।