ICC की ताजा जारी टेस्ट रैंकिग में भारतीय क्रिकेटर रविंद्र जडेजा गेंदबाजी में नबर एक पर पहुंच गए हैं, वही चेतेश्वर पुजारा बल्लेबाजी में दूसरे स्थान पर आ गए हैं। जडेजा और पुजारा की ये अब तक की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग है। पुजारा ने जहां कप्तान विराट कोहली को पीछे छोड़ा तो वहीं जेडजा ने अपने स्पिन पार्टनर रविचंद्रन अश्विन को पछाड़ते हुए पहली पोजीशन पर कब्जा किया। इससे पहले जडेजा और अश्विन एक साथ पहले नंबर पर काबिज थे।