Koffee with Karan में महिलाओं पर दिए गए अपने विवादित बयानों के बाद निलंबन झेल रहे Hardik Pandya और KL Rahul के लिए राहत भरी खबर है। प्रशासकों की समिति (COA) ने दोनों ही क्रिकेटर्स का निलंबन हटा दिया है। इस अंतरिम राहत के बाद अंदाजा लगाया जा रहा है कि पांड्या न्यूजीलैंड दौरे पर गई भारतीय टीम के साथ जल्द ही जुड़ सकते हैं। हालांकि जांच अब भी जारी है।