क्रिकेट का मक्का कहे जानेवाले लॉर्ड्स के मैदान में महिला क्रिकेट विश्वकप फाइनल में भारत और इंग्लैंड की टीम आमने सामने है। महिला टीम की हौसला अफजाई के लिए मेन्स टीम ने कोलंबो से वीडियो मैसेज भेजा। वीडियो मैसेज में कोच रवि शास्त्री और विराट एंड कंपनी ने पूरे जोश से महिला टीम को ऑल द बेस्ट कहा। भारतीय महिला टीम ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जैसी प्रबल दावेदारों को हराते हुए फाइनल में पहुंची है।