IPL 10 के नौंवे मैच में दिल्ली डेयरडेविल्स ने राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स को 97 से हरा दिया। इस जीत के साथ दिल्ली ने इस सीजन का अपना पहला मैच जीता। दिल्ली की इस जीत के सूत्रधार रहे संजू सैमसन जिन्होंने अपने आईपीएल करियर और सीजन की पहली सेंचुरी मारी। पहले बल्लेबाजी करते हुए डेयरडेविल्स ने संजू सैमसन के शतक की बदौलत पुणे को 205 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब मे पुणे की पूरी टीम 16.1 एक ओवर ही खेल सकी और 108 रन पर ऑल आउट हो गई।