अपने गर्म मिजाज, दमदार बैटिंग और विवादों के लिए मशहूर भारतीय क्रिकेटर और केकेआर के कप्तान गौतम गंभीर एक बार फिर सुर्खियों में हैं । मगर इस बार क्रिकेट या फिर किसी विवाद के चलते नहीं बल्कि, उस एक कदम के चलते जिसके लिए हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। गौतम गंभीर सुकमा नक्सली हमले में शहीद हुए जवानों के बच्चों की पढ़ाई लिखाई का खर्च उठाने के लिए आगे आए हैं। गौतम ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। गंभीर ने पहला ट्वीट कर कहा कि, अखबार में शहीदों की छाती से लिपटते बच्चों की तस्वीर देखकर अंदर तक थर्रा उठा हूं। दूसरे ट्वीट मे गंभीर ने लिखा, गौतम गंभीर फाउंडेशन इन बच्चों की पढ़ाई की जिम्मेदारी उठाएगी।