भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने टेस्ट क्रिकेट में 4000 रन पूरे कर लिए हैं। पुजारा ने अपना 50वां टेस्ट खेलते हुए 4000 रन पूरे किए। इसके साथ पुजारा सबसे तेज 4000 रन बनाने के मामले में द्रविड़ की बराबरी पर आ गए हैं। द्रविड़ ने भी 84 पारी में 4000 रन का आंकडा छुआ था। पुजारा से आगे वीरेंद्र सहवाग और सुनील गावस्कर हैं।