चैंपियंस ट्रॉफी के 9वें मैच में बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड को पांच विकेट से हराकर मैच अपने नाम कर लिया। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश को 266 रन का लक्ष्य दिया था जिसके जवाब में बांग्लादेश ने 47.2 ओवर में ही 268 रन बनाकर मैच जीत लिया। बांग्लादेश की ओर से शाकिब अल हसन और मोहम्मदउल्लाह ने शतकीय पारी खेली तो वहीं न्यूजीलैंड की तरफ से रॉस टेलर ने सबसे ज्यादा 63 रन बनाए।