आईपीएल का हर सीजन उम्मीद से ज्यादा बड़ा और रोमांचकर रहा है। अमर उजाला टीवी के स्पेशल आईपीएल किस्से में आज का किस्सा है विवाद का। वाक्या चौथे सीजन का है, रॉयल चैलेन्जर्स बेंगलूरू के लिए खेलने वाले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी लूक पॉमरबाश हसीनाओं के जाल में फंसे थे। वर्ष 2012 में एक आईपीएल मैच के दौरान उन पर आरोप लगा कि उन्होंने अमेरिकी महिला फेरोज के साथ होटेल में बदतमीजी की थी, साथ ही उनके साथ आए उनके भाई साहिल पीरजादा के साथ मारपीट भी की थी। आरसीबी ने इसके बाद लूक को टीम से निलंबित कर दिया था।