भारत ने अंडर 19 क्रिकेट वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया को हराकर एक बार फिर इस खिताब को अपने नाम किया है। पृथ्वी शॉ की कप्तानी और राहुल द्रविड की कोचिंग में इस टीम ने सभी का ध्यान अपनी तरफ केंद्रित किया है। इसी टीम में बिहार के एक गेंदबाज ने सभी टीमों के बल्लेबाजों को बड़ा परेशान किया। हम बात कर रहे हैं टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज अनुकूल रॉय की। देखिए कैसे बिहार का ये छोरा बन गया अंडर 19 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाला गेंदबाज।