बैसाखी के मौके पर खालसा सिरजना दिवस मनाने के लिए पाकिस्तान गए सिख श्रद्धालुओं का जत्था भारत लौट आया। 708 सदस्य वाला सिख श्रद्धालुओं का पूरा जत्था ट्रेन से अटारी पहुंचा लेकिन होशियारपुर के गढ़शंकर की किरण बाला वापस नहीं आई। दरअसल, किरण बाला ने लाहौर में धर्म बदलकर एक मुस्लिम युवक से निकाह कर लिया था। फिलहाल उनके वापस भारत आने के बारे में कोई खबर नहीं है।