बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र और ड्रीमगर्ल हेमा मालिनी के इश्क की दास्तां तो आपको खूब सुनी होगी। लेकिन इसी आशिक की बेवफाई ने बॉलीवुड की ‘ट्रेजडी क्वीन’ का दिल ऐसा तोड़ा कि उनकी मौत भी तन्हाइयों की बलि चढ़ गई। ऐसे ही कई किस्से है मीना कुमारी की जिंदगी से जुड़े, जिन्हें सुनकर आपकी नजरों की कोर से आंसू भी रिस सकते हैं, होंठ खामोश हो सकते हैं, वो तन्हाई और अकेलापन आप भी महसूस कर सकते हैं।