शो बिज में फर्श से अर्श और अर्श से वापस फर्श पर आने में बहुत कम वक्त लगता है। ऐसी ही बात कही गई थी कपिल के बारे में कि उनका करियर खत्म हो चुका है। लेकिन कपिल ने अपने शो कपिल शर्मा शो सीजन 2 के जरिए ये साबित कर दिया कि आज भी वो लोगों के दिल पर राज करते हैं।