कुछ कलाकारों का परिचय देने के लिए हमें तमाम तरह के शब्द ढूंढने होते हैं। कोई बॉलीवुड का पहला सुपरस्टार होता है, कोई सिनेमा का शहंशाह, कोई रुपहले परदे का पहला चॉकलेटी हीरो होता है तो कोई कुछ और। लेकिन, कुछ ही अदाकार हैं ऐसे, जिनका बस नाम काफी होता है। जी हां, बॉलीवुड का इकलौता विलेन जिसके नाम से फिल्में बिकती थीं। हिंदी सिनेमा का इकलौता कलाकार, जिसने एक फिल्म में जो गेटअप लिया तो पूरी उम्र उसे नहीं दोहराया। भारतीय सिनेमा का एक ऐसा अभिनेता, जिसका नाम लिखे जाने के बाद फिर फिल्म की कास्टिंग में कुछ और लिखने को बचता नहीं था। और वो नाम होता था, प्राण।