साल 2019 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सत्ता से बेदखल करने के लिए तमाम विरोधी दल साथ आने की बाते कर रहे हैं। सबकी नजर उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार,पश्चिम बंगाल और तमिल नाडु जैसे बड़े राज्यों में होने वाले गठबंधनों पर लगी हुईं है। दरअसल 2019 में सत्ता किसे मिलेगी ये इन राज्यों के परिणाम पर काफी हद तक निर्भर करता है।