सीधी जिले का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक टीचर अपने छात्रों को खेल-खेल में पढ़ाते हुए नजर आ रहे हैं। बच्चों को अपने शिक्षक का पढ़ाई का ये नया तरीका काफी पसंद आ रहा है और वह खेल-खेल में किताबों के सबक ले रहे हैं। दरअसल वायरल वीडियो सीधी जिले के जनपद पंचायत रामपुर नैकिन के बडेसर माध्यमिक स्कूल का बताया जा रहा है। बच्चों का डांस के माध्यम से पढ़ाने वाले टीचर राजेश कुमार पांडेय हैं ,जिनका वीडियो जिलेभर में चर्चा का विषय बना हुआ है।