अमर उजाला ने सोमवार को साहित्यकारों के उच्च स्तरीय संवाद की एक श्रृंखला शुरू की है। भारतीय भाषाओं के सम्मान में आयोजित इस श्रृंखला को `अमर उजाला बैठक` का नाम दिया गया है और इसकी पहली कड़ी में सुप्रसिद्ध आलोचक सुधीश पचौरी और सुविख्यात कवि अशोक वाजपेयी बतौर मुख्य अतिथि रहे। इस बैठक में दोनों विद्वानों के बीच दिलचस्प संवाद और वाद-विवाद हुआ। अशोक वाजपेयी ने तो एक मौके पर सुधीश पचौरी को जमकर घेरा। देखिए इस बैठक की पहली कड़ी। इसका दूसरा हिस्सा आप कल यहीं देख सकेंगे।