फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होर्मुज में फिर बढ़ा तनाव: भारत आ रहे कतर के LNG जहाज पर ड्रोन हमला, जवाब में अमेरिका ने फिर किया अटैक

वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Updated Wed, 08 Jul 2026 11:58 AM IST

होर्मुज जलडमरूमध्य में एक बार फिर तनाव बढ़ गया है। कतर से भारत के दहेज बंदरगाह आ रहे एलएनजी जहाज अल-रकियात पर कथित ड्रोन हमले की खबर सामने आई है। जहाज के इंजन रूम में आग लगी, लेकिन सभी  चालक दल के सदस्य, जिनमें 4 भारतीय भी शामिल हैं, सुरक्षित हैं। कतर ने इस घटना के लिए ईरान को जिम्मेदार ठहराते हुए इसे अंतरराष्ट्रीय समुद्री सुरक्षा और वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति पर हमला बताया है।

दूसरी ओर ईरान ने आरोपों से इनकार करते हुए अलग दावा किया है, जबकि अमेरिका ने ईरान के 80 से अधिक सैन्य ठिकानों पर जवाबी हमले करने की बात कही है। होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण ऊर्जा मार्गों में से एक है, इसलिए यहां बढ़ता तनाव भारत समेत पूरी दुनिया की तेल-गैस आपूर्ति, कच्चे तेल की कीमतों और वैश्विक व्यापार पर असर डाल सकता है।
 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें