शिमला नागरिक सभा ने पानी की आपूर्ति के गंभीर संकट को लेकर डीसी ऑफिस के बाहर खाली बर्तन लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। नागरिक सभा ने शहर के लोगों को हर रोज पानी उपलब्ध करवाने की मांग की। सभा ने चेताया कि अगर पानी व कूड़े के कुप्रबंधन को ठीक न किया गया तो नगर निगम के खिलाफ जनता सड़कों पर उतरेगी। प्रदर्शन में विजेंद्र मेहरा ,डॉ. कुलदीप तंवर, जगत राम, फालमा चौहान, सत्यवान पुंडीर, विरेंद्र नेगी व रामप्रकाश आदि शामिल रहे।