फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: शिमला में प्रदर्शन, जलरक्षकों और पुलिस के बीच झड़प

Wed, 10 Aug 2022 05:21 PM IST
अरविन्द ठाकुर वीडियो डेस्क, अमर उजाला, शिमला

हिमाचल विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन प्रदेशभर से जलरक्षक प्रदर्शन करने शिमला पहुंचे। पुलिस ने चौड़ा मैदान से बैरिकेडिंग कर जलरक्षकों को आगे जाने से रोकने का प्रयास किया। इस दौरान हल्की झड़प भी हुई। जलरक्षक लंबे समय से नियमित करने के लिए स्थायी नीति बनाने की मांग कर रहे हैं। जलरक्षक संघ प्रदेशाध्यक्ष बली राम ने कहा कि सरकार को कई बार मांगों से अवगत करवाया जा चुका है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। बली राम ने कहा कि जलरक्षकों को आठ साल की अवधि के बाद अनुबंध पर लिया जाए और पूर्ण रूप से जलशक्ति विभाग के अधीन किया जाए। महंगाई और सेवाओं के अनुरूप वेतन दिया जाए। कहा कि विभाग पूरा दिन काम करवाता है जबकि रोजगार प्रदान करते वक्त पार्ट टाइम की बात हुई थी। कोरोना काल में जलरक्षकों ने बिना छुट्टी किए विभाग को सेवाएं दीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें