फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन: कर्मचारियों का फूटा गुस्सा, पुरानी पेंशन बहाली के लिए सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

Sat, 13 Aug 2022 02:44 PM IST
अरविन्द ठाकुर वीडियो डेस्क, अमर उजाला, शिमला

हिमाचल प्रदेश में पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर आज प्रदेशभर से कर्मचारी शिमला में विधानसभा का घेराव करने पहुंचे हैं। कर्मचारियों को पुलिस ने आईएसबीटी क्रॉसिंग के पास रोक दिया। मंडी, बिलासपुर हमीरपुर, की ओर से आने वाले प्रदर्शनकारियों के वाहनों को तवी चौक से आगे, सोलन की ओर से आने वाले वाहनों को ओल्ड बैरियर से आगे नहीं आने दिया गया। प्रदर्शनकारियों को आईएसबीटी से बालूगंज होते हुए रैली स्थल चौड़ा मैदान तक आने की अनुमति दी गई। हजारों कर्मचारी सरकार के खिलाफ नारेबाजी और प्रदर्शन कर रहे हैं। कर्मचारी ढोल नगाड़ों और तिरंगे झंडे के साथ रैली में पहुंचे हैं। पुलिस ने चौड़ा मैदान में होटल सिसिल के पास बैरिकेडिंग की है। भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। कर्मचारी नेता मंच पर बैठ गए हैं। चौड़ा मैदान में पांडाल सजाया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें