फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: महंगाई के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, गैस सिलिंडर पर हार चढ़ाकर जमकर की नारेबाजी

Thu, 31 Mar 2022 01:48 PM IST
अरविन्द ठाकुर वीडियो डेस्क, अमर उजाला, शिमला

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को बढ़ती महंगाई के विरोध में शिमला में उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना दिया। कार्यकर्ताओं ने गैस सिलिंडर पर हार चढ़ाकर जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला ने केंद्र सरकार की नीतियों की जमकर आलोचना की। कहा कि देश में महंगाई आसमान छू रही है। बेरोजगारी दर दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है। केंद्र सरकार हर मोर्चे पर विफल हुई है। रोजमर्रा की चीजों के दामों में आग लगी हुई है। पेट्रोल-डीजल के दामों पर भी सरकार का कोई नियंत्रण नहीं है। रोज पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी हो रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें