फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: हिमाचल में बारिश का कहर, घरों में घुसा मलबा-पानी

Sun, 17 Jul 2022 02:17 PM IST
अरविन्द ठाकुर वीडियो डेस्क, अमर उजाला, शिमला/बिलासपुर

हिमाचल प्रदेश के विभिन्न हिस्सो में शनिवार रात से बारिश का दौर जारी है। बिलासपुर जिले में लगातार भारी बारिश हो रही है। इससे जगह-जगह नुकसान की सूचनाएं हैं। नौणी गांव में भारी नुकसान हुआ है। चंडीगढ-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ लगते प्रेम लाल के कच्चे मकान की दीवारें गिर गई हैं। साथ ही राजमार्ग के किनारे लगा डंगा उनके पक्के मकान पर गिर गया। इसके अलावा राजेश कुमार के मकान में नाले का पानी मलबे सहित घुस गया। गनीमत रही कि आपदा में कोई भी जानी नुक्सान नहीं हुआ है। हालांकि पीड़ित परिवारों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं राजमार्ग पर मलबा आने से यातायात भी बाधित हो गया, लेकिन थोड़ी देर में ही जेसीबी के माध्यम से मलबे को हटाकर यातायात को बहाल करवा दिया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें