फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: खतरों के खिलाड़ी, उफनते नाले को बाइक समेत किया पार

Mon, 08 Aug 2022 03:01 PM IST
अरविन्द ठाकुर वीडियो डेस्क, अमर उजाला, शिमला/चंबा

चंबा जिले में भारी बारिश ने कहर बरपाया है। चंबा-तीसा मार्ग पर सोमवार सुबह रखालू माता मंदिर के समीप नाले का जलस्तर बढ़ गया। ऐसे में चंबा से तीसा की ओर जा रहे व्यक्ति ने उफनते नाले में जान जोखिम में डाल बाइक को दूसरे किनारे ले जाने का निर्णय लिया। इस दौरान सड़क पर खड़े कुछ लोगों ने उसे ऐसा करने से मना। लेकिन, व्यक्ति ने नाला पार करने का निर्णय लिया। सड़क पर गिरे मलबे और पानी के तेज प्रवाह के बीच व्यक्ति कुछ अन्य लोगों की मदद से बाइक को लेकर जाने लगा। घुटनों तक पानी के बीच आखिरकार कड़ी मशक्कत से बाइक को दूसरे किनारे तक पहुंचाया। गनीमत रही कि तेज प्रवाह के बीच संभलते हुए सभी आगे बढ़े अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। दूसरे किनारे पर पहुंचने के बाद बाइक सवार अपनी बाइक स्टार्ट कर तीसा की ओर रवाना हो गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें