नेहरा-घनयोग पंचायत में शनिवार को ग्रामीण महिलाओं के ऐलोवेरा अर्क बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान प्रशिक्षिका पूनम बंसल ने 35 प्रशिक्षु महिलाओं को एलोवेरा अर्क बनाने की प्रकिया समझाई और उनसे इसे बनवाने के स्टेप फोलो करवाकर अर्क तैयार करवाया। इस कार्यक्रम का आयोजन हेल्पिंग हैंड संस्था की ओर से सीएमएस फाउंडेशन की ओर से किया जा रहा है।