फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : राजनीतिक गहमागहमी के बीच तीन निर्दलीय विधायकों ने हिमाचल विधानसभा पहुंचकर दिया इस्तीफा

राजनीतिक गहमागहमी के बीच हिमाचल प्रदेश के तीन निर्दलीय विधायकों ने शुक्रवार को राज्य विधानसभा पहुंचकर अपना इस्तीफा दिया। निर्दलीय विधायकों केएल ठाकुर, होशियार सिंह और आशीष शर्मा ने अपना इस्तीफा विधानसभा सचिव को सौंपा। इसी के साथ तीनों निर्दलीय विधायकों के त्यागपत्र से राज्य की राजनीतिक में फिर से नए समीकरण बनने के आसार हैं। इन विधायकों के इस्तीफे से खाली हुई विधानसभा सीटों पर फिर से चुनाव होंगे। अब कुल नौ विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव होना तय है। निर्दलीय विधायकों के अनुसार उन्होंने अपने क्षेत्र की जनता के हित में इस्तीफा दिया है। कहा कि भाजपा से विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे। भाजपा की ओर से जल्द टिकट तय होंगे। देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में आगे बढ़ रहा है। कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा के नेतृत्व पर पूरा विश्वास है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें