फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : चंबा में रावी नदी की लहरों पर राफ्टिंग का रोमांच शुरू

हिमाचल प्रदेश के चंबा में रावी में उठती लहरों के बीच राफ्टिंग का रोमांच शुरू हो गया है। शनिवार को सदर विधायक नीरज नैयर ने रीवर राफ्टिंग राइड के ट्रायल का विधिवत तरीके से रावी नदी के तट पर पूजा-अर्चना कर शुभारंभ किया। ये ट्रायल अटल बिहारी पर्वतारोहण संस्थान कुल्लू के विशेषज्ञों संग रावी नदी में किया गया। पर्यटन को बढ़ावा देने की दृष्टि से आयोजित रीवर राफ्टिंग के ट्रायल के मौके पर एडीएम चंबा अमित मेहरा, एसडीएम चंबा अरूण शर्मा, जिला पर्यटन अधिकारी राजीव मिश्रा मौजूद रहे। ये ट्रायल परेल स्थित नए पुल से आरंभ हुआ। रावी की लहरों में अठखेलियां करते हुए राइडर राजपुरा तक गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें